प्रकृति का उपहार सेब

प्रकृति का उपहार सेब

सेब एक ऐसा फल है जो स्वादिष्ठ होने के साथ कई प्रकार की बिमारियों को रोकता है। इसमें कई प्रकार के विटामिन एवं पोषक तत्व पाये जाते है। इसका रंग प्रायः लाल होता है। इसके पेड़ ठण्डी जलवायु में होते है। यह फल औषधियो गुणो से भरपूर है।

शरीर में रोगप्रतिरोधकता क्षमता को बढाये- 
यदि एक सेब को नित्य अपनी डाइट में शामिल कर दिया जाये तो यह हमारी रोगप्रतिरोधकता क्षमता बढाता है। कई प्रकार के बैक्ट्रीया जो हमारे शरीर में रोग फैलाते है। उनसे लड़ने की क्षमता इस फल में है।

आँखो की रोशनी बढ़ाने में मददगार-
सेब में प्रचुर मात्रा में विटामिन ए पाया जाता है। विटामिन ए आँखो के लिए लाभदायक होता है। यह हमारे आँखो की रोशनी बढाता है। आँखो में होने वाली अन्य बिमारियो को दूर करता है।




सेब प्राकृतिक रूप से चहरे की चमक बढाये-
प्रतिदिन एक सेब का उपयोग करने से यह हमारे चहरे की चमक को बढ़ाता है। तथा कील-मुहांसो दाग-धब्बो को भी दूर करता है। इसे केवल एक दिन उपयोग में लाने से फायदा नही होता निरन्तर एक सेब का सेवन करने से फायदा मिलता है।

वजन को घटाने में उपयोगी-
जिनका वजन निरन्तर बढ़ रहा है, प्रतिदिन सेब का उपयोग करने से वजन को नियन्त्रित किया जा सकता है। 

लिवर को साफ करने में मददगार-
सेब में फाइबर के साथ विटामिन भी मौजूद है जो हमारे शरीर में एकत्रित हुये विषैलो तत्वो को बाहर निकालने में मददगार साबित होता है।

सेब में पाये जाने वाले विटामिन-
सेब में विटामिन तथा पोषक तत्व मौजूद है, जैसे विटामिन सी, विटामिन बी, विटामिन के तथा विटामिन बी6 एवं खनिज तत्व जैसे- पोटेशियम, मैगनीज, फास्फोरस तथा मैग्नेशिययम आदि

सांस की बिमारियों को दूर करने में सहायक-
सेब सांस की समस्याओं को दूर करने में भी सहायक है, नित्य एक सेब का उपयोग करने से यह फेफड़ो को मजबूत बनाता है, तथा सांसो की बिमारियों को दूर करता है।

वास्तव में सेब प्रकृति का दिया हुआ औषधिय फल है। जो हमें कई प्रकार के रोगों से बचाता है।  






अनार का फल


 अनार एक फल है, ये फल लाल रंग का होता है ये छोटे-छोटे रसदार दानो से भरा होता है जिसका हम मुख्यरूप से उपयोग करते है। इसे संस्कृत तथा पहाड़ी भाषा में दाडिम, बंग्ला में बेदाना, हिन्दी में अनार एवं तमिल में मादुलई के नाम से जाना जाता है। अनार के वृक्ष देखने में छोटे तथा बहुत सुन्दर होते है। इसमें अनार लगने से पहले लाल रंग का फूल खिलता है, अनार को मुख्य रूप से फलो के रूप में प्रयोग किया जाता है,  ये फल हमारे हेल्थ के लिए बहुत उपयोगी है।



अनार में पाये जाने वाले प्रमुख खनिज एवं विटामिन- अनार में मुख्यतः फाइबर, विटामिन, प्रोटीन, कार्बोहाइडेट एवं खनिज पाये जाते है। जो कि हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत उपयोगी है।


  • अनार उच्च रक्तचाप को घटाता है
  • गठिया एवं वात रोगो की समस्याओं को ठिक करता है।
  • कैंसर रोग की रोकथाम में सहायक है।
  • जोडो के दर्द को एवं बुढापे की गति को धीमा करता है।
  • चहरे को चमकदार बनाता है।
  • शरीर के किसी हिस्से में घाव एवं चोट होने पर इसका बीज को उस स्थान पर लगाने से आराम मिलता है।
  • सूजन एवं जलन मे राहत पहुचाता है।
  • प्रतिरोधकता क्षमता को मजबूत बनाता है।
  • अनार खाने से मूत्र खुलकर आता है, तथा यह हमारी पाचन शक्ति को बढ़ाता है।
  • वजन घटाने में सहायक
  • डाइबिटिज को नियंन्त्रि करने में सहायक
  • अनार के फूलो को सुखाकर चूर्ण बनाकर इसका मंजन करने से दाॅत से खून निकलना बंद हो जाता है।

अनार हाथ पांव की जलन को शान्त करने में सहायक- अनार के 8-10  पत्तो को बारिक पिसकर इसका लेप हथेली एवं तलवे पर लगाने से आराम मिलता है।


टाइफाइड में लाभकारी- अनार के पतो पत्तो का काढा बनाकर उसमे
सेधा नमक मिलकार सेवन करने से टाइफाइड में आराम मिलता है।



इसका वानस्पतिक नाम जिंजिबर आॅफिसिनेल हैं इसका अधिकतर प्रयोग मसाले में जायके के लिए किया जाता है, परन्तु इसके कई फायदे है। जो हमे अनेक प्रकार की बिमारियों से निजात दिलाता है, अदरक मुख्यरूप से भूमिगत है, भूमि के अन्दर ही अदरक पौधे की जड़ है, अदरक का कोई बीज नही होता है। अदरक में विटामिन्स एवं मैग्नीज, काॅपर भी पाया जाता है। जो हमारे शरीर की सुचारू रूप में चलाने के लिए सहायक है।


अदरक से सोठ बनाना- 
वास्तव अदरक के छोटे टुकडे़ करके उन्हें सुखाया जाता है। यही सोठ है। जिसका उपयोग मसाले के रूप में किया जाता है।

सर्दी खांसी में अदरक का प्रयोग- 
अदरक का प्रयोग करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है। यह हानीकारक बैक्ट्रिया को नष्ट करता है। एवं सर्दी खांसी में हमें आराम पहुचाता है। सर्दियो के मौसम में अदरक बहुत फायदामंद है, इसे गर्मीयों में प्रयोग नही करना चाहिए क्योकि इसकी प्रकृति गर्म है। अदरक की चाय स्वाद और स्वास्थ दोनो लाभदायक मानी जाती है।








Post a Comment

0 Comments