बसंत पंचमी


वैसे तो हमारे देश में कई त्योहार मनाये जाते है। जो छः ऋतुओं जैसे ग्रीष्म ऋतु, वर्षा ऋतु, शरद ऋतु, हेमंत, शिशिर ऋतु है। इनमें एक है बसंत पंचमी बसंत ऋतु को ऋतुओ का राजा भी कहा जाता है। बसंत ऋतु के प्रारम्भ होने से प्रकृति अपना नया रूप संजोती है। बसंत पंचमी के आगमन से ही सभी पेड़-पौधे खिल उठते है। चारों तरफ पुष्पों की अपनी सुगन्ध होती है। जो सबका मन मोह लेती है।
बसंत पंचमी को मां सरस्वती की पूजा का विशेष दिन माना जाता है आज के दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है। मां सरस्वती जो ज्ञान की देवी  है। इनसे ही संगीत की उत्पति हुयी इसलिए इन्हें संगीत की देवी भी कहा जाता है।

Post a Comment

0 Comments