महाशिवरात्रि 2020


शिवरात्री का महापर्व हिन्दु धर्म में वड़ी घूम-धाम से मनाया जाता है, प्रत्येक श्रद्वालु अपनी श्रद्धा अनुसार भगवान शिव की पूजा-अर्चना करता है, भारत वर्ष के अलावा यह पर्व बांग्लादेश, नेपाल तथा अन्य देशों में जहाँ हिन्दु निवास करते है शिवरात्री मनाते है।
 
कब है शिवरात्री का त्योहार- प्रत्येक वर्ष फाल्गुन के महिने में कृष्ण पक्ष की चतुदर्शी को शिवरात्रि का पर्व आता है। सन् 2020 में शिवरात्रि 21 फरवरी को सांय 5:20 मिनट पर शुरू तथा 22 फरवरी को सांय 7:02 मिनट तक है। कहा जाता है कि पूरी श्रद्धा से जो भी भक्त इस दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना करना है, उसकी मनोकामना भगवान शिव अवश्य पूरी करते है।

किन चिजों से प्रसन्न होत है भगवान शिव- बिल्वपत्र, दही, शक्कर, शहद, दूध, गंगाजल आदि वस्तुये भगवान शिव को अति प्रिय है। भगवान शिव की पूजा-अर्चना विधि सबसे सरल है। अपनी श्रद्धा के अनुसार प्रत्येक मनुष्य भगवान शिव की पूजा करने का अधिकारी है। न कोई रोक न कोई टोक केवल श्रद्धा । ।। ऊँ नमः शिवाय ।। ।। ऊँ नमः शिवाय ।।

पौराणिक मान्यातायें-  इस संदर्भ में अलग-अलग विद्वाना का अपना अपना मत है-  कुछ विद्वानो के अनुसार- इस दिन भगवान शिव का विवाह संपन्न हुआ अर्थात शिव और शक्ति का मिलन हुआ था। कई विद्वानो का मत है। कि आज के दिन ही समुद्र मंथन में जो काल-कूट विष निकला उसे संसार के हित हेतु भगवान शिव ने अपने कंठ में धारण किया था तथा नीलकंठ कहलाये थे।

Post a Comment

1 Comments

thank for reading this article