यह फल बाहर से हल्के भूरे रंग का तथा रोयेदाँर आकार में अण्डाकार होता है, फल के अन्दर का भाग (गुदा) हरा रंग का तथा उसमें काले रंग के बीज पाये जाते है। इस फल में विटामिन तथा अन्य पोषक तत्व पाये जाते है। इसका वैज्ञानिक नाम एकटिनीडिया है।
कीवी का पौधा बेल के आकार का होता है, जो लगभग 9 मी0 तक बढ़ता है। इसमें 4-5 वर्ष के बीच फल आते जो नम्बर के माह में पकते है। इसका पेड़ पहाड़ी क्षेत्रो में उगता है। इसमें विटामिन C, विटामिन E, विटामिन K तथा फोलिक एसिड पाया जाता है। इसके अलावा इसमें पोलीफेनाॅल्स और कैरोटीनाइड भी पाया जाता है। भारत में इसकी पैदावार उत्तराखण्ड, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेद्यालय और जम्मू कश्मीर पहाड़ी इलाको मे की जाती है। विश्वभर में इसकी पैदावार न्युजीलैण्ड, जापान, अमेरिका, स्पेन, चिली, भारत, नेपाल आदि देशो में की जाती है। यह फल सामान्य अवस्था में 7-8 हफ्ते तक खराब नही होता है।
कीवी फ्रूट के लाभ
- इसमें फोलिक एसिड पाया जाता है। जो गर्भवती महिलाओं के लिए लाभदायक है, इसमें आवश्यक पोषक तत्व बच्चें के विकास के लिए लाभदायक है।
- डेंगू के इलाज में कीवी के फल का उपयोग शरीर में प्लेटलेट काउंट को बढ़ाने में लाभदायक है।
- इस फल में फाइबर की मात्रा होती है, जो पाचन शक्ति को सही रखती है, तथा पेट में कब्ज होने पर यह लाभदायक है।
- इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट तत्व शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है।
- आंखो के रोग के लिए यह फल काफी लाभप्रद है, रोजाना एक कीवी फल के उपयोग से आंखो के कई रोग दूर हो जाते है।
- इस फल में एंटीऑक्सीडेंट तत्व तथा विटामिन होने से ये शरीर के रक्तचाप को नियंत्रित करता है।
0 Comments
thank for reading this article