यह फल स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहते के लिए लाभदायक है, यह फल हिमालयी क्षेत्रों में पाया जाने वाला गुठलीदार फल है। पकने से पहले यह फल हरे रंग का होता है, पकने के बाद पीले रंग से नारंगी रंग का होता है। अंग्रेजी में इसे ऐप्रिकाॅट तथा संस्कृत में Andhigraha कहते है।
इसका पेड़ लगभग 8-12 मी0 तक लंबा होता है। इसके फूल सामान्यतः सफेद या हल्के
गुलाबी रंग के पाँच पुखुंडिया वाले होते है। इस फल का बाहरी आवरण तथा
गुठली दोनों ही लाभदायक है।
सुखी खुबानी के फायदे
सूखी खुबानी को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। इसे हिमाचल प्रदेश तथा कश्मीर में किश्त या किष्ट उत्तराखण्ड में सुगसा कहा जाता है। सुखा खुबानी के लिए पेड़ से ताजे फलों को लेकर उससे फल के अन्दर की गुठली को अलग कर दिया जाता है। तथा इसे कुछ दिनों के लिए ड्राई किया जाता है, ताकि इसमें उपस्थित जल की मात्रा समाप्त हो जाए जिससे सूखी खुबानी लंबे समय तक चले। जिसका उपयोग मुख्यरूप से तब किया जाता है, जब इन फलों का मौसम नही होता है।
सूखी खुबानी में ताजे फलो की अपेक्षा पांच गुना विटामिन ए सात गुना आहारीय रेखा तथा 12 गुना लौह तत्व पाया जाता है। जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है।
खुबानी के बीज के फायदे
यह फल के अन्दर एक गुठली के आकार की होती है, स्वाद की दृष्टि से खुबानी के बीज की दो किस्में होती है, एक का स्वाद बादाम की तरह मीठा तथा दूसरा का स्वाद कड़वा होता है। इसमें मीठे बीज की गुठली को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। तथा कड़वे गुठली के गिरी को तैलीय रूप में प्रयोग किया जाता है। इसकी गुठली को धूप में सूखाकर अन्दर की गिरी को लेते है। तथा इसको तेल की मशीन में पीसकर तेल प्राप्त किया जाता है। इस तेल का उपयोग खाद्य पदार्थ में किया जाता है, इसके अलावा इसका तेल औषधीय रूप से भी महत्वपूर्ण है।खुबानी और पुदीना की चटनी
खुबानी और पोदीना की चटनी के बारे में कम ही लोग जानते है, लेकिन पहाड़ी क्षत्रों इसे काफी पसंद किया जाता है, खुबानी से बीज को अलग कर इसमें उचित मात्रा में पोदीना, लहसून, नमक, हरी मिर्च, हरा धनिया, काली मिर्च आदि मिलाकर मिक्सी या सिलबटे में पीसकर शानदार चटनी बनायी जाती है। जिसका स्वाद लाजबाब होता है।खुबानी फल के फायदे
- इस फल में फाइबर की मात्रा की पायी जाती है, इसका सेवन करने से पाचन क्रिया मजबूत होती है, तथा पेट में कब्ज आदि की समस्या दूर हो जाती है।
- इसके उपयोग से कील-मुंहासे आदि की समस्या दूर होती है।
0 Comments
thank for reading this article