अंगूर खाने के फायदे

अंगूर एक ऐसा फल है, जो बाजार में सभी जगह उपलब्ध रहता है, यह फल हरे, काले लाल रंग के रसदार स्वादिष्ट होने के साथ-साथ स्वास्थ्यवर्धक भी है। इसका वैज्ञानिक नाम विटिस विनिफेरा है। इसमें विटामिन A, विटामिन C, और विटामिन K, कैल्शियम, काॅपर, आयरन, जिंक, मैंग्नीज आदि तत्व पाये जाते है। इसके अलावा इसमें प्रोट्रीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, पोटेशियम, लौह तत्व भी पाये जाते है।

अंगूर के फलो से किशमिश, जैम, जूस, जैली, आदि बनाया जाता है, जो स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। इसके अलावा इससे वाइन भी बनायी जाती है।


https://www.enaturepower.com/


अंगूर के औषधीय गुण
  1. इसमें विटामिन सी पाया जाता है, जो शरीर की रोग-प्रतिरोधकता क्षमता बढ़ाने में सहायक है।
  2. अंगूर का सेवन करने से फेफड़ो में जमा हुआ कफ निकल जाता है, तथा इसका सेवन करने से खांसी में आराम मिलता है।
  3. जी मिचलाने या उल्टी होने पर अंगूर के दाने मेें थोड़ा सा नमक व काली मिर्च मिलाकर सेवन करने पर लाभ मिलता है।
  4. शरीर के किसी भाग से रक्तस्राव होने पर रक्त की कमी को पूरा करने के लिए एक गिलास अंगूर के रस में 2 चम्मच शहद मिलाने पर रक्त की कमी दूर हो जाती हैै।
  5. गुर्दे के दर्द के लिए अंगूर के पत्तों को उबालकर इसका सेवन करने से दर्द में आराम मिलता है।

Post a Comment

0 Comments