हरतालिका तीज व्रत 2020 का शुभ मुहूर्त एवं महत्त्व

हरतालिका तीज में व्रत महिलाओं तथा कन्याओं दोनों द्वारा किया जाता है, इस व्रत को व्रतराज भी कहा जाता है, हरतालिका तीज का व्रत प्रदोषकाल में किया जाता है, जहाँ प्रदोषकाल दिन और रात के मिलने का समय होता है, इस व्रत में व्रती निर्जल रहकर रात भर जागरण कर कीर्तन, भजन, प्रभु का स्मरण करता है, इसलिए इस व्रत को अन्य व्रतो की अपेक्षा कठिन माना जाता है। 

https://www.enaturepower.com/
 

यह व्रत महिलाओं द्वारा अपने पति के लंबी उम्र के लिए किया जाता है, वही कन्यायें अपनी इच्छानुसार पति को पाने के लिए इस व्रत को करती है।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए माता ने इस व्रत को किया था। इस व्रत को करने से व्रती के सभी दुखः का अन्त हो जाता है।

हरतालिका तीज 2020 पूजा मुहूर्त

इस वर्ष हरतालिका तीज व्रत 21 अगस्त सुबह 5:54 मिनट से सुबह 8:30 मिनट तक मनाया जायेगा। प्रदोषकाल में पूजा का शुभ- मूहर्त सांय 06:54 मिनट से शुरू तथा रात 09:06 मिनट तक रहेगा। 

Post a Comment

0 Comments