आम मनुष्यों के लिए गाय एक पशु के समान है, लेकिन हमारी भारतीय संस्कृति में गो को माता का दर्जा मिला है, सभी धर्म गं्रथो में गाय की महिमा का वर्णन मिलता है, कहा जाता है कि गाय में सभी देवी एवंम देवता निवास करते है। गो सेवा कर ली सभी देवी-देवताओं की सेवा कर ली। गो हमे अपने दुध से पोषित करती है। गोमूत्र से हमारे कई रोग सही हो जाते है। न केवल मनुष्य अपितु ऋषि मुनियो ने भी गो सेवा की है। यहां तक स्वंम भगवान श्री कृष्ण गायो के लिए ग्वाला बने थे।
कामधेनु-
गायो में कामधेनु का स्थान भी महत्पूर्ण है। कामधेनु से जो मांगो सो प्राप्त हो जाता था, पौराणिक कथाओं के अनुसार समुद्र मंथन के दौरान 14 रत्नो की प्राप्ति हुयी उनमें से काम कामधेनु एक थी। कामधेनु में सभी देवताओ का वास होता है, कहा जाता है कि समुद्र मंथन से जैसे ही कामधेनु आयी सभी देवी-देवताओ ने उन्हें प्रणाम किया। कामधेन एक दिव्य गाय थी। जिसमें कई चमत्कारिक शक्ति विद्यमान थी सभी उस गाय को पाने के लिए लालायित रहते थे, जिस किसी के पास वह गाय होती वह सभी गुणो से संम्पन हो जाता था, जिसके पास यह गाय होती है, उसे जो कुछ भी माँगता उसकी इच्छा पूरी हो जाती है।गौ के खुरो के मध्य भाग में गंधर्व, अग्रभाग में चंद्रमां एवं पिछले भाग में अप्सराये निवास करती है।
गौ के दाँतो में समस्त, ऋषिगण, जीभ में देवी सरस्वती, पिडलियों एवं वक्ष में सभी देवी-देवता निवास करते है।
नेत्रो में सूर्य और चंद्रमां कानो में अश्वनी कुमार ललाट में भगवान शिव, मस्तक में ब्राह्य, कंधो में वृहस्पति विजराजमान है
सिगांे के मध्य में भगवान शिव, एवं जड़ में माता पार्वती
सूरदास जी ने अपने सुन्दर शब्दो में श्री कृष्ण की बाल-लीलाओ को वर्णन किया है।
मैया मोरी मैं नहि माखन खायो,
भोर भयो गैयन के पीछे, मधुबन मोहिं पठायो।
चार पहर बंसीबट भटक्यो, साँझ परे घर आयो।
मैं बालक बहिंयन को छोटो, छींको किहि बिधि पायो।
ग्वाल बाल सब बैर परे, है, बरबस मुख लपटायो।
तू जननी मन की अति भोरी, इनके कहे पति-आयो।।
जिय तेरे कछु भेद उपजि है।, जानि परायो जायो।
यह लै अपनी लकुटि कमरिया, बहुताहिं नाच नचायो।
सूरदास तब बिहँसि जसोदा, लै उर कंठ लगायो।।
जब कान्हा कि माता यशोदा को पता चलता है, कि आज कान्हा ने माखन चुराकर खाया है यशोदा माता कान्हा से कहती है, कान्हा आज तुने माखन चुराया है, तो कान्हा जबाब में कहते है मैया मैने माखन नही खाया इन ग्वाल-बालो ने मेरे मुख पर माखन लपेट दिया है।
https://youtu.be/kexmB8ILRVY?list=UUFuhIRbpQ4_E4-TEdqTrMQw
0 Comments
thank for reading this article