दीपावली का त्योहार

दीपावली का त्योहार

दीपो का त्योहार जो भारतवर्ष में बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है। त्रेता युग में जब भगवान श्री राम को माता कैकयी ने चैदह वर्ष का वनवास दिया। चैदह वर्ष पूर्ण होने के उपरान्त रावण का अंत कर भगवान श्रीराम अयोध्या वापस आये, अयोध्या वासियों ने उनके आने की खुशी में घी के दीपक जलाये पूरा अयोघ्या नगरी उनकी आगमन में रोशनी से जगमगा उठी। इसी कारण दीपावली का त्योहार मनाया जाता है।
दीपावली आने से पूर्व की घरों की साफ-सफाई की जाती है, इस दिन माता लक्ष्मी एवं गणेश जी की पूजा की जाती है, प्रत्येक व्यक्ति अपने घरो को विभिन्न प्रकार से सजाते है, ताकि धन की देवी माता लक्ष्मी का आगमन उनके घर में हो।


अज्ञान पर ज्ञान की विजय -
जिस प्रकार भयंकर अंधकार को एक छोटा सा दीपक मिटा देता है, उसी प्रकार हमारे अज्ञान को ज्ञान का प्रकाश पूर्ण रूप से मिटा देता है।
अज्ञान अर्थात अंधकार ज्ञान अर्थात प्रकाश अर्थात बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है दीपावली




http://wishingwap.com/?n=Surendra_Gusain







Post a Comment

0 Comments