मनी प्लांट बेल बढ़ाऐ घर की शोभा

मनी प्लांट एक बेल है, जिसे धन का पौधा भी कहा जाता है। मनी प्लांट का अर्थ "मनी" का अर्थ धन तथा "प्लांट" का अर्थ पौधा अर्थात धन का पौधा, लोगो का मानना है कि इस पौधे से घर में सुख और समृद्धि एवं दामपत्य जीवन में खुशहाली आती है। इसका वानस्पतिक नाम एपिप्रिमनम ऑरियम (Epipremnum aureum) है। इसके पत्तियों की आकृति हृदयाकार होती है।

मनी प्लांट कहाँ और कैसे लगाएं— मनी प्लांट को सदैव दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। किसी काँच के बर्तन में बोतल में इसे रखना चाहिए जब इसमें जडे़ निकल जाती है। तो तब इसे गमले आदि में लगाना चाहिए। मनी प्लांट का भूमि पर फैलना अच्छा संकेत नही माना जाता है। 

मनी प्लांट केयर— इस प्लांट को हल्के धूप की आवश्यकता होती है। इसे ज्यादा तेज धूप नही  दिखानी चाहिए 2-3 दिन में एक बार इसे धूप दिखानी चाहिए, बेल से सुखी पत्तीयों को तोड़कर अलग करना चाहिए, इसे किसी तार या डोरी से बांधे जैसी आकृति आप इसे देना चाहते है। उसी प्रकार डोरी या तार को लगा दे। इसकी टहनियों की कटिंग करनी चाहिए ताकि ये उस आकार में बढ़े जैसा आप इसे आकार देना चाहते है।

मनी प्लांट में खाद— पौधे के पोषण के लिए खाद आवश्यक तत्व है। जैविक खाद (ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर) को मुख्य रुप से पशुओं के गोबर से बनाया है। जिसमें रासायनिक केमिकल्स की मात्रा बिल्कुल भी नही होती है। इसके अलावा नीम की खली, सरसो की खली को भी प्रयोग में ला सकते है। जो किसी भी नर्सली में मिल जाती है।

https://www.enaturepower.com/

मनी प्लांट गमले में कैसे लगाएं— यदि बेल को बोतल या फलास्क में रखा है, तो इसमें पानी सदैव रहना चाहिए पानी को 5-6 दिन में बदल दे जब इसमें जडे़ आ जाए तो इसे गमले में रोपित कर दे। गमले में बेल को मौसम का ध्यान रखते हुये पानी दे क्योंकि बरसात के मौसम में पानी का वाष्पीकरण कम होता है, इसके विपरीत गर्मियो में पानी का वाष्पीकरण अधिक होता है। 


Post a Comment

0 Comments